Upcanesociety

UP Bhulekh 2027 Kya Hai? यूपी भूलेख

UP means : Uttar Pradesh 

Bhulekh : Bhu + Abhilekh (जमीन/भूमि + अभिलेख मतलब दस्तावेज या डॉक्यूमेंट्स)

ये तो रहा UP Bhulekh का मतलब । इसके साथ ही यूपी भूलेख एक सरकारी पोर्टल है जो कि राजस्व विभाग/राजस्व परिषद को समर्पित है। यहां आप जमीन से जुड़ी अहम जानकारी जैसे khasra khatauni, adhikar abhilekh ki nakal (khatauni), bhi naksha, etc देख सकते हैं। 

हालांकि इस पोर्टल पर बहुत सी सेवाएं लिस्ट हैं जिनकी जानकारी यूजर्स घर बैठे ले सकते हैं। जैसे वाद ग्रस्त गाटा, नाम से खतौनी चेक करना, भूमि के प्रकारों की जानकारी, खतौनी की प्रमाणित प्रति की प्राप्ति, सरकारी भूमि का पता लगाना इत्यादि। 

यूपी भूलेख 2027 : राजस्व परिषद् के अंतर्गत जमीनी स्तर का कर्मचारी कौन है?

UP Bhulekh 2027, राजस्व परिषद का जमीनी स्तर का कर्मचारी लेखपाल होता है। जो कि आम लोगों के बीच रहता है और रिपोर्ट्स तैयार करता है। लेखपाल ऊपर के प्रशासन के लिए विभिन्न रिपोर्ट्स लगाता है जिनमें आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र मुख्य हैं। Khatauni khasra का रखरखाव, कृषि फसलों की गिरदावरी जमीन की माप जोख और उससे जुड़ी रिपोर्ट्स भी लेखपाल द्वारा ही क्रियान्वित की जाती हैं।

इसके अलावा शहरी और अर्ध शहरी इलाकों में जमीन की माप का काम अमीन द्वारा किया जाता है। ऐसे में ये दोनों कर्मचारी जनता के बीच रहते हैं और अपनी रिपोर्ट्स प्रशासन को सौंपते हैं, जिसके आधार पर ही आगे की प्रशासनिक कार्यवाही होती है।

भु लेख यूपी 2027 : खतौनी में नाम गलत है, क्या करें?

Farmer registry जो कि अब एक अनिवार्य काम हो गया है किसी भी किसान के लिए। फॉर्मर रजिस्ट्री में किसी भी किसान के सभी खेत एक जगह इक्कठे रजिस्टर कर दिए जाते हैं। लेकिन इसमें एक चीज बहुत ध्यान देने की है। कि 

Farmer registry करते समय वही नम्बर (प्लॉट) add होता है जिसपर कृषक का नाम बिल्कुल सही होता है। इसमें किसी भी बिंदी, मात्रा इत्यादि के गलत होने पर ये add नहीं होगा। ऐसे में कम जमीन add होने पर खाद कम मिलती है, इसलिए इसपर पूरी जमीन चढ़नी आवश्यक है। 

लेकिन गलत नाम वाले नम्बर की जमीन कैसे जुड़ेगी? इसके लिए आपको खतौनी में अपना नाम सही करवाना होगा। 

जिस नम्बर की खतौनी में नाम सही करवाना है आपको वो खतौनी निकलवानी होगी। इसके बाद आपको अपने लेखपाल से मिलना है, जिसके लिए आपको miner गलती होने पर सिर्फ आधार कार्ड, और वह खतौनी की जरूरत होगी। 

कई बार नाम में बड़ी गलती होने पर आपको तहसील जाना पड़ सकता है। फिलहाल farmer registry के दौरान ऐसे बहुत किसान सामने आए हैं जिनका नाम खतौनी में गड़बड़ था। ऐसे में उनका नाम लेखपाल द्वारा ही सही किया जाता है। 

जमीन के प्रकार जैसे श्रेणी 1, 2, 3 इत्यादि क्या हैं, उनके बारे में

जमीन किस श्रेणी की है, इसकी जानकारी आपको होने ही चाहिए। क्योंकि कई बार भूमि खरीद, बेचते समय आप धोखा खा सकते हैं। इसके लिए भूमि की श्रेणी तय की गई हैं। लेकिन इसकी एकदम सटीक जानकारी आपको कहां मिलेगी।

Bhulekh UP portal पर आपको इसके लिए विकल्प मिलेगा। इसपर क्लिक कर आप समस्त प्रकार के भूमि प्रकार की जानकारी ले पाएंगे। हालांकि हो सकता हो आपको आधिकारिक शब्दावली को समझने में समस्या हो, ऐसे में आप किसी जानकार व्यक्ति या लेखपाल से सलाह ले सकते हैं। 

Sarkari bhumi ki jankari kahan milegi ?

सरकारी भूमि कई तरह के श्रेणी के अंतर्गत आती है। ऐसे में कोई व्यक्ति जिसके पास इस तरह की जमीन है, या वह इस तरह की जमीन के करीब है। वह इस जमीन की जानकारी लेखपाल के माध्यम से ले सकता है, हालांकि इसके लिए ऑप्शन upbhulekh.gov.in पर मौजूद है। लेकिन registered user ही इसे देख सकते हैं। 

आनलाइन खतौनी चेक करना सीखें!

यूपी भूलेख खतौनी की प्रमाणित प्रति क्या है?

खतौनी की प्रमाणित कॉपी (सर्टिफाइड कॉपी) क्या है? दरअसल में पहले आपको इसे प्राप्त करने के लिए तहसील अथवा लेखपाल के पास जाना होता था। लेकिन अब नागरिक घर बैठे ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए शुल्क लगता है जो ₹15/- पर नम्बर है। इसके लिए आपको यूपी राजस्व परिषद की वेबसाइट पर विजिट करना है। 

जहां आपको एक विकल्प मिलता है :-
भुलेख यूपी प्रमाणित प्रति

इसपर क्लिक करना है। एक पेज ओपन होगा जहां आपको simply mobile otp के through login कर लेना है।
इसके बाद आप आगे की process complete कर और payment करके certified copy of khatauni download कर सकते हैं।

खतौनी की नकल से किस प्रकार अलग है?

खतौनी की नकल सिर्फ जानकारी के लिए है साथ ही किसानों से जुड़े कई कामों में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन कानूनी कामों के लिय ये मान्य नहीं होती। इसके लिए आपको जरूरत होगी खतौनी की प्रमाणित प्रति की, जिसे आप CSC अथवा स्वयं के द्वारा UP Bhulekh portal से प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रमाणित प्रति पर डिजिटल हस्ताक्षर और अधिकारी का विवरण होता है

ऑनलाइन खतौनी देखना UP Bhulekh portal की सबसे अहम सेवा क्यों है?

UP bhulekh portal राज्य के लोगों के लिए सबसे जरूरी पोर्टल में से एक है। जैसा कि उत्तर प्रदेश का एक बड़ी आबादी सीधे तौर पर कृषि से जुड़ी है ऐसे में इस पोर्टल का एक बड़ा महत्व है। हालांकि ये पोर्टल जमीन से जुड़ी कई सारी सेवाएं नागरिकों को ऑनलाइन प्रोवाइड करता है।

लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा use होने वाली और मुख्य सर्विस है "ऑनलाइन खतौनी देखना" ।

क्योंकि अब बहुत सी योजनाओं में किसान भाईयों को खतौनी की जरूरत तो जैसे पड़ती ही रहती है। चाहे PM kisan हो, farmer registry हो, गन्ना सट्टा का कोई काम हो। इस साल तो खाद (यूरिया) खरीदने के लिए लोगों को farmer registry की आवश्यकता हुई थी। इसमें भी खेत के नम्बर लगते हैं जो कि indirectly खतौनी (अथवा भूलेख) से जुड़ा है ।

यूपी भूलेख ऑफिशियल पोर्टल की जानकारी

UP Bhulekh 2027 Kya Hai? यूपी भूलेख

UP means : Uttar Pradesh  Bhulekh : Bhu + Abhilekh (जमीन/भूमि + अभिलेख मतलब दस्तावेज या डॉक्यूमेंट्स) ये तो रहा UP Bhulekh का मतलब । इसके सा...