Upcanesociety: E-Ganna App Revalidate Hayal Purchy Option Kya Hai?

E-Ganna App Revalidate Hayal Purchy Option Kya Hai?

यदि आप e ganna app 2027 का इस्तेमाल गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए कर रहे हैं तो आपने इसमें एक ऑप्शन देखा होगा : Revalidate Hayal Purchy । आखिर इस ऑप्शन का क्या महत्व होता है ? शायद ही आपने कभी इसके बारे में सोचा होगा।

 दरअसल में ये बहुत ही उपयोगी है, क्योंकि जब भी आपकी गन्ना पर्ची expire हो जाती है और अब वो ऑटोमैटिक जारी नहीं सकती। लेकिन अब भी आप चाहे तो अपनी मनचाही तिथि के अनुसार revalid करा सकते हैं। इसके लिए आपको जरूरी है ये  Revalidate Hayal Purchy ऑप्शन। 

कहां दिखेगा ऐप में ये ऑप्शन?

App में login कर लेने पर आपको farmer dashboard पर सभी महत्वपूर्ण जानकारी मौजूद रहती है । इस डैशबोर्ड के टॉप पर three dot दिखेगा।

इसपर क्लिक करें । 

क्लिक करते ही कई सर्विस show होंगी, इसमें से एक है Revalidate Hayal Purchy। जो तीसरे नंबर पर मौजूद रहेगा। इसपर क्लिक करें।

अब बस आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी है जैसे : supply ticket number, dispatch date (खुद तय करें) , इसके साथ ही identity verification के लिए bank या aadhaar के last के 4 digit भरकर submit करे। 

इस तरह ये प्रक्रिया पूरी होती है। लेकिन ध्यान दें इससे संबंधित जानकारी अपने गन्ना ग्राम सेवक से लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

गन्ना ग्राम सेवक कौन होता है, उसके क्या काम हैं?

गन्ना ग्राम सेवक , जिसे गन्ना पर्यवेक्षक भी कहा जाता है, आधिकारिक भाषा में। गन्ना ग्राम सेवक गांव के किसानों और फैक्ट्री के बीच की कड़ी है। ...