ऐसे बहुत से किसान भाई हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं होता। ऐसे में गन्ना पर्ची जारी होने की सूचना सही समय पर प्रदान करने के लिए गन्ना विभाग ने SMS भेजने की सेवा शुरू की है।
इसमें किसान भाई को उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक sms प्राप्त होता है, जब कभी उसके ganna satta पर supply ticket जारी होता है। ऐसे में सही समय पर सूचना प्राप्त होने पर किसान अपना गन्ना तय समय सीमा में फैक्ट्री को सप्लाई करता है।
Factory की ओर से मैसेज तब आता है जब कोई भी पर्ची इश्यू होती है। इस sms ganna purchy में UGC, Farmer code, village code, supply ticket number, issue date, despatch date etc दे रखी होती है। जिसमें सप्लाई टिकट नंबर और despatch date, farmer code , village code बहुत अहम होती हैं जिन्हें आपको एक सादे कागज़ पर नोट करके फैक्ट्री गेट पर देनी होती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें